KHAGARIA विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर ज़हर देकर हत्या का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
KHAGARIA विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर ज़हर देकर हत्या का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए ज़हर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया.

विज्ञापन

खगड़िया (परबत्ता) से पलटु झा की रिपोर्ट :

थाना क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए ज़हर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है. मृतका की पहचान कन्हैयाचक निवासी स्व नरेश गुप्ता की पुत्री नीलू कुमारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतका की मां पार्वती देवी ने परबत्ता थाना में दिए बयान में कहा है कि करीब चार–पांच वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी रूपौली निवासी मुकेश कुमार के साथ धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन कुछ समय से ससुराल पक्ष द्वारा तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. पीड़ित मां के अनुसार, 30 अप्रैल की सुबह उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि उनकी बेटी ने ज़हर खा लिया है. जब वे ग्रामीणों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचीं तो वहां बेटी नहीं मिली. बाद में जानकारी हुई कि उसे परबत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने सल्फास खाने की आशंका जताई है. मृतका कि मां ने आरोप लगाया है कि सास ललिता देवी, पति मुकेश कुमार और देवर मोहित कुमार ने मिलकर दहेज नहीं मिलने पर उनकी बेटी को ज़हर खिलाकर हत्या कर दी.पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन