खगड़िया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां का आरोप ससुराल वालों ने जहर देकर मारा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: खगड़िया से बेहद मार्मिक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए ज़हर देकर हत्या करने का आरोप लयाया है. पुलिस की जांच जारी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: खगड़िया थाना इलाके से एक बेहद मार्मिक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए ज़हर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है. मृतका की पहचान कन्हैयाचक निवासी स्व नरेश गुप्ता की पुत्री नीलू कुमारी (21) के रूप में हुई है.

मायके वालों ने क्या बताया?

30 अप्रैल की सुबह उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि उनकी बेटी ने ज़हर खा लिया है. जब वे ग्रामीणों के साथ,बेटी के ससुराल पहुंचीं तो वहां बेटी नहीं मिली. बाद में जानकारी हुई कि उसे परबत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने सल्फास खाने की आशंका जताई है.

मृतका की मां ने क्या कहा?

मृतका की मां पार्वती देवी ने परबत्ता थाना में दिए बयान में कहा है कि करीब चार–पांच वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी रूपौली निवासी मुकेश कुमार के साथ धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन कुछ समय से ससुराल पक्ष तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर लगातार दबाव बना रहा था.

मृतका कि मां ने आरोप लगाया है कि, सास ललिता देवी, पति मुकेश कुमार और देवर मोहित कुमार ने मिलकर दहेज नहीं मिलने पर उनकी बेटी को ज़हर खिलाकर हत्या कर दी है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है. पुलिस ने कहा जांच जारी है जल्द ही उचित कारवाई की जाएगी. .

( खगड़िया परबत्ता से पलटु झा की रिपोर्ट )

Also Read: औरंगाबाद में झोपड़ी में चल रही थी शराब की मिनी फैक्ट्री, भारी मात्रा में शराब बरामद

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन