KHAGRIA मौसम का यही रहेगा मिजाज, येलो अलर्ट जारी, मक्के की फसल पर मंडराया संकट

Updated:
विज्ञापन
KHAGRIA मौसम का यही रहेगा मिजाज, येलो अलर्ट जारी, मक्के की फसल पर मंडराया संकट

जिले में पांच दिनों से काला बादल मंडरा रहा है. लोगों को सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है.

विज्ञापन

परबत्ता (खगड़िया( से पलटु झा की रिपोर्ट :

जिले में पांच दिनों से काला बादल मंडरा रहा है. लोगों को सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है. हालांकि बीते दिनों तेज हवा के साथ बारिश हुआ. रविवार की सुबह हवा गुलाबी ठंड का अहसास करा रही है. मौसम सुहाना बना हुआ है, तेज हवा चल रही है. मौसम विभाग ने खगड़िया में येलो अलर्ट जारी किया है. जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही बादल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही दिनभर बादल भी छाए रह सकते हैं.मौसम विभाग ने खगड़िया सहित 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है. जिसमें खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर आदि जिले शामिल हैं. सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. एक ओर जहां किसान अगली फसल की बुवाई की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर खेतों में तैयार खड़ी मक्के की फसल को लेकर बेचैनी बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि इस समय क्षेत्र में मक्के की फसल पूरी तरह पक चुकी है और कटाई का मौसम चल रहा है. ऐसे में यदि बारिश होती है तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. खेतों में खड़ी फसल भीगने से दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ-साथ कटाई कार्य भी बाधित हो सकता है. कई किसानों ने बताया कि उन्होंने कटाई की तैयारी कर ली थी, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज ने उनकी चिंता बढ़ा दी है. किसानों का कहना है कि यदि लगातार बारिश हुई तो तैयार फसल खेतों में ही खराब होने लगेगी.वहीं जिन किसानों ने कटाई के बाद मक्का खुले में सुखाने की योजना बनाई थी, उनके सामने भी बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है. मौसम में नमी बढ़ने से दानों में फफूंद लगने और उत्पादन की गुणवत्ता गिरने की आशंका जताई जा रही.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन