दुखद. 23 को कोसी की सहधारा में पलट गयी थी नाव, लापता दो और शव बरामद

Published at :27 May 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
दुखद. 23 को कोसी की सहधारा में पलट गयी थी नाव, लापता दो और शव बरामद

खगड़िया: बीते 23 मई को मोरकाही थाना क्षेत्र के गड़ैया घाट में हुए नाव हादसे में चार लोग लापता हो गये थे. इसमें से दो के शव बरामद कर लिये गये थे, जबकि दो और महिलाएं लापता बतायी जा रही थीं. एसडीआरएफ की टीम की खोज मंगलवार को पूरी हो गयी. एसडीआरएफ ने सोमवार को […]

विज्ञापन
खगड़िया: बीते 23 मई को मोरकाही थाना क्षेत्र के गड़ैया घाट में हुए नाव हादसे में चार लोग लापता हो गये थे. इसमें से दो के शव बरामद कर लिये गये थे, जबकि दो और महिलाएं लापता बतायी जा रही थीं. एसडीआरएफ की टीम की खोज मंगलवार को पूरी हो गयी. एसडीआरएफ ने सोमवार को दो और शवों को बरामद कर लिया.

दोनों शव घटनास्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर बदला घाट से बरामद किये गये. टीम ने उत्तर माड़र नवटालिया निवासी महेंद्र सिंह की 14 वर्षीया पुत्री ज्योति कुमारी व गांगो सदा की 30 वर्षीया पत्नी मंगली देवी का शव बदला घाट 51 नंबर पुल के समीप से बरामद किया. दोनों शवों को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. इधर, मृत महिला के बच्चों के क्रंदन से सदर अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया था. सभी लोग यही सोच रहे थे कि अब इन छोटे-छोटे बच्चों की परवरिस कौन करेगा. बच्चों को चुप कराने के दौरान वहां मौजूद लोगों की आखों में भी आंसू आ जा रहे थे. सभी लोग यही कह रहे थे कि भगवान दुश्मन को भी ऐसा दिन न दिखाएं.

जल्द मिलेगी मुआवजे की राशि : डीएम
खगड़िया. 23 मई को हुए नाव हादसे में एक युवती सहित चार महिलाओं के शव बरामद कर लिये गये हैं. मृत के परिजनों को राज्य सरकार से अनुमोदन प्राप्त होते ही चार-चार लाख रुपये का चेक दिया जायेगा. जिलाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि प्राकृतिक आपदा होने पर मृत के परिजनों को मुआवजे की राशि जिला स्तर से ही दी जाती है. पर, गैर प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिजनों को मुआवजे की राशि जिला स्तर से राज्य को अनुमोदन के लिए भेजी जाती है. अनुमोदन प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर मुआवजे की राशि पीड़ित परिजनों को दे दी जाती है. मृत के परिजनों को भी जल्द ही मुआवजे की राशि मिल जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन