तेज हवा में घर पर गिरा विशाल पेड़: बड़ा हादसा टला, मकान क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
तेज हवा में घर पर गिरा विशाल पेड़: बड़ा हादसा टला, मकान क्षतिग्रस्त

क्षतिग्रस्त घर के बाहर खड़े मकान के मालिक और मुखिया प्रतिनिधि

जानकारी के अनुसार, घटना के समय तेज हवा चल रही थी. इसी दौरान पुराना पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर चुनचुन रजक के मकान पर जा गिरा

विज्ञापन

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: गोगरी थाना क्षेत्र के बौरना नवटोलिया में तेज हवा के कारण जिएन बांध से सटे सिम्मर का एक विशाल पेड़ एक घर पर गिर गया. इस घटना में घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि वहां मौजूद लोग और परिजन बाल-बाल बच गए.

जानकारी के अनुसार, घटना के समय तेज हवा चल रही थी. इसी दौरान पुराना पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर चुनचुन रजक के मकान पर जा गिरा. पेड़ गिरने की जोरदार आवाज सुनकर पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाने की प्रक्रिया शुरू की. मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल, मकान मालिक चुनचुन रजक और उनकी पत्नी ने इस घटना को बड़ा चमत्कार बताया, क्योंकि इसमें किसी तरह की जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई.

मुखिया प्रतिनिधि ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी और स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन