होम गार्ड के जवानों ने समाहरणालय का किया घेराव

Published at :26 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
होम गार्ड के जवानों ने समाहरणालय का किया घेराव

फोटो है 9 में कैप्सन : समाहरणालय पर प्रदर्शन करते होमगार्ड के जवान. खगडि़या. गृह रक्षावाहिनी संघ के बैनर तले गुहरक्षकों की मंगलवार को 12 वें दिन भी हड़ताल जारी रही. मंगलवार को होमगार्ड संघ द्वारा समाहरणालय के मुख्य द्वार को घेराव कर जाम कर दिया. संघ के द्वारा सरकार विरोधी नारे लगाये गये. समाहरणालय […]

विज्ञापन

फोटो है 9 में कैप्सन : समाहरणालय पर प्रदर्शन करते होमगार्ड के जवान. खगडि़या. गृह रक्षावाहिनी संघ के बैनर तले गुहरक्षकों की मंगलवार को 12 वें दिन भी हड़ताल जारी रही. मंगलवार को होमगार्ड संघ द्वारा समाहरणालय के मुख्य द्वार को घेराव कर जाम कर दिया. संघ के द्वारा सरकार विरोधी नारे लगाये गये. समाहरणालय के अधिकारियों को अवर पुलिस निरीक्षक के गेट से जाना पड़ा. संघ की स्थापना 1977 में हुआ था. तब से लेकर अब तक गृह रक्षा वाहिनी के जवान मुलभूत सुविधा से वंचित है. होमगार्ड जवान के बच्चे अच्छे विद्यालय में अपना नामांकन नहीं कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि जिस तरह सरकारी सेवकों को मुलभूत सुविधा उपलब्ध करायी जाती है. उसी प्रकार होमगार्ड जवानों को भी सुविधा मुहैया कराने को लेकर राज्य व्यापी आंदोलन किया जा रहा है. सरकार जब तक हमलोगों की मांगे मान नहीं लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. आंदोलन में निसार खां,संजीव, मनोहर,विकास, विवेकानंद, सुमिरन, गोपाल, नागेश्वर,रमाकांत,विनय, रामेश्वर,उमेश, प्रमोद, विजेंद्र, सहदेव, जयराम, विनोद आदि भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन