बिजली की आंख मिचौनी से रतजगा कर रहे उपभोक्ता

Published at :26 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली की आंख मिचौनी से रतजगा कर रहे उपभोक्ता

बेलदौर. पारा चढ़ते ही बिजली की अनियमित आपूर्ति से प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ता रतजगा करने को विवश हो गये हैं. उमस भरी गरमी में पसीने से तर बतर हो रहे उपभोक्ता सोमवार की रात भी बिजली गुल रहने से सो नहीं पाये. पूरी रात पंखा झेलते झेलते कट गयी. सुबह हुई तो बिजली के दर्शन […]

विज्ञापन

बेलदौर. पारा चढ़ते ही बिजली की अनियमित आपूर्ति से प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ता रतजगा करने को विवश हो गये हैं. उमस भरी गरमी में पसीने से तर बतर हो रहे उपभोक्ता सोमवार की रात भी बिजली गुल रहने से सो नहीं पाये. पूरी रात पंखा झेलते झेलते कट गयी. सुबह हुई तो बिजली के दर्शन हुए एवं दिनभर बिजली की लुका छिपी चलती रही. इसके कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन के जेइ अभय कुमार ने बताया कि रात पावर फॉल्ट की वजह से बिजली गुल रही. फॉल्ट दूर कर सेवा बहाल करा दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन