कोसी की उपधारा में नाव डूबी, कई लोग लापता

Published at :23 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी की उपधारा में नाव डूबी, कई लोग लापता

मोरकाही थाना क्षेत्र में हुई घटना मजदूरी कर घर लौट रहे थे सभी खगडि़या. मोरकाही थाना क्षेत्र के उत्तर माड़र गांव में शनिवार को कोसी नदी की उपधारा गरैया धार में एक नाव डूब गयी. नाव पर लगभग दर्जन भर लोग सवार थे. इनमें से कई लोग तो तैर कर बाहर निकल आये, लेकिन कई […]

विज्ञापन

मोरकाही थाना क्षेत्र में हुई घटना मजदूरी कर घर लौट रहे थे सभी खगडि़या. मोरकाही थाना क्षेत्र के उत्तर माड़र गांव में शनिवार को कोसी नदी की उपधारा गरैया धार में एक नाव डूब गयी. नाव पर लगभग दर्जन भर लोग सवार थे. इनमें से कई लोग तो तैर कर बाहर निकल आये, लेकिन कई लोग लापता बताये जा रहे हैं. सभी लोग माड़र गांव के नवटोलिया के रहने वाले हैं और नदी पार सिमराहा खेत से मजदूरी कर घर लौट रहे थे. हादसा नाव पर किस वजह से हुआ, समाचार लिखे जाने तक इसका पता नहीं चल पाया था. डीएम राजीव रोशन ने बताया कि कई लोग अभी तक लापता बताये जा रहे हैं. वहां अधिकारियों को भेजा गया है. स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वहां के स्थानीय गोताखोरों से भी मदद ली जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन