कई जिलों में दर्ज हैं मामले

Published at :23 May 2015 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
कई जिलों में दर्ज हैं मामले

नशाखुरानी गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार खगड़िया : लूट की योजना बना रहे नशाखुरानी गिरोह के दो सरगनाओं को रेल थाना पुलिस ने प्लेट फार्म संख्या दो से गिरफ्तार किया. रेल थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के रतनपुर गांव निवासी केशव कुमार राय एवं मुबारक पुर गांव के मो शाहिद के विरुद्ध […]

विज्ञापन
नशाखुरानी गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार
खगड़िया : लूट की योजना बना रहे नशाखुरानी गिरोह के दो सरगनाओं को रेल थाना पुलिस ने प्लेट फार्म संख्या दो से गिरफ्तार किया. रेल थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के रतनपुर गांव निवासी केशव कुमार राय एवं मुबारक पुर गांव के मो शाहिद के विरुद्ध बेगूसराय, समस्तीपुर, कटिहार, बरौनी तथा खगड़िया में आधा दर्जन से अधिक मामले में दर्ज हैं.
यह दोनों अपराधी वर्षो से रेल यात्रियों को नशाखुरानी का शिकार बना कर लुटते आ रहे हैं. बेगूसराय एवं खगड़िया रेल थानेको दोनों अपराधियों की तलाश वर्षो से थी.
उन्होंने बताया कि यह दोनों अपराधी बरौनी से लेकर कटिहार के बीच ट्रेन से सफर कर रेलयात्रियों के साथ लूटपाट करने का काम करते थे. खास कर अन्य राज्यों के मेहनत मजदूरी करने वाले लोग ही इनके शिकार होते थे. दोनों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. दोनों अपराधियों को पुलिस ने गुरुवार की देर रात गिरफ्तार किया. इनसे कई मामलों का खुलासा हो सकता है.
आम्रपाली एक्स में लूटपाट करने वाला गिरफ्तार
महेशखूंट. आम्रपाली एक्सप्रेस में महिला के साथ लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. महेशखूंट- गौछारी स्टेशन के बीच आम्रपाली एक्सप्रेस में बीते बुधवार की रात यूपी की एक महिला का बैग लूट कर एक अपराधी फरार हो गया था. पीड़ित महिला ने जीआरपी में आवेदन देकर बताया कि बैग में तीन मोबाइल, जेवर व 20 हजार रुपये थे.
दोनों अपराधियों ने चेनपुलिंग कर भागने का प्रयास किया था, लेकिन एक अपराधी को रेल यात्रियों ने पकड़ लिया था. उक्त अपराधी की पहचान झिकटिया निवासी सिंटू मंडल के रूप में की गयी. पूछताछ के बाद सिंटू के बयान पर दूसरा अपराधी झिकटिया निवासी अजीत मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही उसके पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन