समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय

फोटो है 13 मेंकैप्सन- बैठक करते नगर सभापति खगडि़या . नगर परिषद के कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को नगर सभापति सह पीठासीन पदाधिकारी मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई . बैठक में बिहार भवन उप विधि 2014 पर चर्चा की गयी. इसमें सड़कों को नये एवं पुराने मार्गों में […]
फोटो है 13 मेंकैप्सन- बैठक करते नगर सभापति खगडि़या . नगर परिषद के कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को नगर सभापति सह पीठासीन पदाधिकारी मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई . बैठक में बिहार भवन उप विधि 2014 पर चर्चा की गयी. इसमें सड़कों को नये एवं पुराने मार्गों में विभक्त करने पर विचार विमर्श किया गया. सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के पश्चात पांच जून को अगली बैठक में रखने का निर्णय लिया गया. बिहार भवन उपविधि 2014 के अंतर्गत वास्तुविद अभियंता, नगर निवेशक, पर्यवेक्षक आदि का निबंधन करने पर विचार-विमर्श किया गया. इसमें विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाने की बात कही गयी. शहर में प्रकाश की व्यवस्था आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराने पर सहमति दी गयी. आउटसोर्सिंग के अंतर्गत प्रकाश की व्यवस्था होने से शहर में स्ट्रीट लाइट सुचारू रुप से संचालित हो सकेगी. कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में एसी लगाने की स्वीकृति भी दी गयी. मौके पर उपसभापति राजकुमार फोगला, वार्ड पार्षद रविश चंद्र सुनील कुमार पटेल , नगर प्रबंधक रविश चंद्र वर्मा, स्थापना प्रभारी अमरनाथ झा, रघुनंदन प्रसाद यादव, रणवीर कुमार, विजय कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










