फसल क्षतिपूर्ति किसानों को जल्द दें

Published at :22 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
फसल क्षतिपूर्ति किसानों को जल्द दें

वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्य सचिव ने की समीक्षाफोटो है 6 मेंकैप्सन- वीडियो कांफ्रेंस करते मुख्य सचिवखगडि़या. मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को स्वास्थ्य, शिक्षा, कल्याण, आइसीडीएस, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अलावा पंचायत सरकार के भवन आदि समीक्षा की. मुख्य सचिव ने डीएम राजीव रोशन को कई आवश्यक […]

विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्य सचिव ने की समीक्षाफोटो है 6 मेंकैप्सन- वीडियो कांफ्रेंस करते मुख्य सचिवखगडि़या. मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को स्वास्थ्य, शिक्षा, कल्याण, आइसीडीएस, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अलावा पंचायत सरकार के भवन आदि समीक्षा की. मुख्य सचिव ने डीएम राजीव रोशन को कई आवश्यक निर्देश भी दिये. एनआइसी कक्ष में चल रहे वीडियो कांफ्रेसिंग में जिले के सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे. डीएम ने कल्याण विभाग के लिए आवंटन की मांग की तथा जिले में चिकित्सकों की कमी की जानकारी दी. डीएम ने बताया कि सदर अस्पताल पूरे सूबे में प्रथम स्थान पर है, लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण परेशानी होती है. डीएम ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत कर्मियों के आवंटन की मांग की. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों में प्रगति के बारे मे डीएम ने मुख्य सचिव को जानकारी दी. मुख्य सचिव ने फसल क्षतिपूर्ति की राशि किसानों के खाते में अविलंब भेजने का निर्देश दिया. कांफ्रेंसिंग में एडीएम एमएच रहमान, डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी, एनडीसी सियाराम सिंह, वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार के अलावा सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन