प्रमाणीकरण परीक्षा को लेकर कार्यशाला

Published at :09 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमाणीकरण परीक्षा को लेकर कार्यशाला

फोटो है 10 मेंकैप्सन- बैठक में भाग लेते समिति के लोग.प्रतिनिधि, खगडि़याजिला लोक शिक्षा समिति के सभागार में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में नव साक्षर प्रमाणीकरण परीक्षा के सफल संचालन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला लगायी गयी. 19 अप्रैल को अक्षर आंचल योजना अंतर्गत होने वाली नव साक्षर की परीक्षा को लेकर […]

विज्ञापन

फोटो है 10 मेंकैप्सन- बैठक में भाग लेते समिति के लोग.प्रतिनिधि, खगडि़याजिला लोक शिक्षा समिति के सभागार में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में नव साक्षर प्रमाणीकरण परीक्षा के सफल संचालन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला लगायी गयी. 19 अप्रैल को अक्षर आंचल योजना अंतर्गत होने वाली नव साक्षर की परीक्षा को लेकर बीइओ, केआरपी एवं कार्यक्रम समन्वयकों को कार्यशाला में कई जानकारियां दी गयी. नव साक्षर प्रमाणीकरण परीक्षा में टोला सेवकों, शिक्षा स्वयंसेवकों के द्वारा संचालित चतुर्थ चरण की नव साक्षर महिलाएं भाग लेंगी. उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 750 साक्षरता केंद्रों की 15 हजार नव साक्षर इस परीक्षा में भाग लंेगी. संबंधित साक्षरता केंद्र का संकुल संसाधन केंद्र परीक्षा का मूल केंद्र व नव साक्षर महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रख कर उपकेंद्र भी बनाया गया है. परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र वाले विद्यालय को 8:30 बजे सुबह से 5 बजे शाम तक खुले रखने का निर्देश संबंधित प्रधानाध्यापक को दिया गया है. वहीं कार्यक्रम समन्वयक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर प्रत्येक पंचायत में भीटी द्वारा 30 केंद्र एवं प्रेरकों द्वारा दो साक्षरता केंद्र का संचालन शुरू किया जायेगा. कार्यशाला में राजकुमार सिंह, चंद्र प्रभा कुमारी, श्याम देव प्रसाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन