दो वर्षो से विभागीय पेच में फंसा है मानदेय

परबत्ता: प्रखंड में विगत दो वर्षो से कार्यरत रहने के बावजूद तीन शिक्षकों को मानदेय नहीं मिल रहा है. प्रखंड शिक्षक नियोजन वर्ष 2012 में नियोजित इन तीन शिक्षकों को मानदेय नहीं देकर नियोजन इकाई उस अपराध की सजा दे रही है, जो उन्होंने किया ही नहीं है. प्रखंड में वर्ष 2012 में शुरू शिक्षक […]
आवेदन कर नियोजन पत्र नहीं मिलने पर अभ्यर्थी निशा कुमारी ने डीएम से अनियमितता की शिकायत दर्ज करायी. 17 जनवरी 2014 को तत्कालीन डीएम संजय कुमार सिंह ने वरीय उपसमाहर्ता की टीम के साथ नियोजन से संबंधित अभिलेखों की जांच की. इस जांच के पश्चात नियोजन से संबंधित सभी चयन सूची को जिले की आधिकारिक वेबसाइट डाल दिया गया. इस प्रकाशन से यह पता चला कि डेढ़ दर्जन से अधिक वैसे अभ्यर्थियों को भी नियोजन पत्र दिया गया है, जिनका नाम किसी भी चयन सूची में नहीं है.
इसके अलावा सामान्य अभ्यर्थी खेतांगिनी सुमन का नियोजन दृष्टि बाधित रोस्टर पर, श्रवण बाधित के रोस्टर पर आदेश नि:शक्त पंकज कुमार का तथा स्वस्थ सामान्य अभ्यर्थी आशीष कुमार का नियोजन अस्थि नि:शक्त रोस्टर पर कर दिया गया. इन अभ्यर्थियों को मानदेय भुगतान के विषय में जब जिले से मार्ग दर्शन मांगा गया, तो डीइओ ने सभी संदिग्ध नियोजितों को हटाने तथा प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया. नियोजन इकाई ने डीएम से इस संदर्भ में मार्गदर्शन मांगा. नियोजन इकाई ने 6 जनवरी को बैठक कर इन शिक्षकों का रोस्टर बिंदु परिवर्तित कर जिले को अनुमोदन के लिये भेज दिया. अब अनुमोदन की प्रत्याशा में इन तीन शिक्षकों का वेतन शुरू नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










