हेडमास्टर व सहायक के बीच मारपीट

Published at :01 Apr 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
हेडमास्टर व सहायक के बीच मारपीट

महेशखंूट. पकरैल के प्राइमरी स्कूल, चंदनपुर में हेडमास्टर सावरी कुमारी व सहायक शिक्षिका रेखा कुमारी के बीच बुधवार को उपस्थित बनाने को लेकर मारपीट हो गयी. मारपीट को लेकर बच्चों में अफरा-तफरी मच गयी. एचएम ने साढ़े 11 बजे ही स्कूल में छुट्टी देकर ताला लगा दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट […]

विज्ञापन

महेशखंूट. पकरैल के प्राइमरी स्कूल, चंदनपुर में हेडमास्टर सावरी कुमारी व सहायक शिक्षिका रेखा कुमारी के बीच बुधवार को उपस्थित बनाने को लेकर मारपीट हो गयी. मारपीट को लेकर बच्चों में अफरा-तफरी मच गयी. एचएम ने साढ़े 11 बजे ही स्कूल में छुट्टी देकर ताला लगा दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट हुई. सेविका सावित्री देवी ने बीच बचाव कर मारपीट को रोका. सहायक शिक्षिका रेखा कुमारी ने बताया कि एचएम पोशाक की राशि में 20 हजार रुपये की बचत की है. रजिस्टर अपने पास रखती है. स्कूल नहीं आने के बाद भी वे उपस्थित बना लेती है. एचएम सावरी कुमारी ने बताया कि मायके जाने की छुट्टी मांग रही थी. नहीं देने पर मारपीट पर उतर आयी. ग्रामीण रंजीत कुमार मंडल, सनोज कुमार, विलास मंडल आदि ने बताया की दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती है. इसका असर बच्चों पर पड़ रहा है. ग्रामीणों ने अधिकारी से हेडमास्टर को स्थानांतरित करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन