आरोपितों ने दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, बाल बाल बचे

गल्ले में रखे एक लाख पैंतालीस हजार नगदी भी लूट लिया.
बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन गांव में मामूली बात को लेकर हुई नोंक-झोंक में आरोपित द्वारा दुकान पर पहुंचकर दुकानदार के उपर गोली चलाने का असफल प्रयास किया. हालांकि संयोगवश उक्तस्थल पहुंचे लोगों के बीच बचाव से मामला टल गया. अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी. इस मामले में पीड़ित दुकानदार दिघौन गांव के वार्ड 3 निवासी मो आरिफ हुसैन के 39 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आसिफ आरिफ शेख ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर घटना से अवगत कराते आवश्यक कारवाई की मांग की है. पीड़ित दुकानदार के मुताबिक खाली गैस सिलेंडर का बहाना बनाकर सोमवार को करीब साढ़े सात बजे सुबह मोहम्मद तालिब की बहन नसीबा खातून मेरे दुकान पर पहुंची एवं खाली गैस सिलेंडर की मांग करने लगी. लेकिन उन्हें जब बताया कि तुम्हारे घर के ही लोग खाली सिलेंडर लेकर चला गया तो इससे नाराज होकर घर गयी एवं लाठी डंडे से लैस होकर मेरे दुकान पर लौट आये एवं मेरे साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान मेरे गल्ले में रखे एक लाख पैंतालीस हजार नगदी भी लूट लिया. वहीं मारपीट के दौरान ही आरोपित पक्ष के मो छोटू अपने कमर से देशी कट्टा निकालकर मेरे उपर चलाने ही वाला था कि आसपास के लोगों के बीच बचाव से मेरी जान बची. इन्होंने आरोप लगाया कि घटना को अंजाम देकर जाते जाते आरोपित पक्ष के मो छोटू ने घटना की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दिया. वहीं इन्होंने बताया कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित के शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कारवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










