KHAGARIA: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, नाती बाल-बाल बचा

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मृतका मीरा देवी

मृतका की पहचान गुलजारी शाह की पत्नी मीरा देवी के रूप में की गई है. हालांकि घटना कहां और कैसे हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

खगड़िया पलटू झा की रिपोर्ट:

खगड़िया के परबत्ता नगर पंचायत में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान गुलजारी शाह की पत्नी मीरा देवी के रूप में की गई है. हालांकि घटना कहां और कैसे हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात टेंपो चालक द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. आशुतोष कुमार ने भी महिला की मौत की पुष्टि की है.

इस हादसे में महिला के साथ मौजूद बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है. बच्चे ने अपना नाम आर्यन बताया है और वह मृतका का नाती है. आर्यन के अनुसार दुर्घटना के दौरान उसकी नानी की छाती में गंभीर चोटें आई थीं.

समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे. वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन