अज्ञात वाहन के ठोकर से दंपती घायल, रेफर
अज्ञात वाहन के ठोकर से दंपती घायल, रेफर
मानसी. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर ठाठा गांव के समीप सोमवार को एक वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया, जिससे बाइक सवार दंपती घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से बेगूसराय रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार मोहद्दीपुर गांव निवासी सुमित कुमार पत्नी ललिता देवी के साथ बाइक से खगड़िया जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया. इधर, मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घायल दंपती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










