संसारपुर रेलवे हॉल्ट बनाने की मांग

Published at :31 Mar 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
संसारपुर रेलवे हॉल्ट बनाने की मांग

खगडि़या. मानसी- खगडि़या रेल खंड के बीच गुमटी (21) पर संसारपुर रेलवे हॉल्ट बनाने की कवायद शुरू हो गयी है. हॉल्ट निर्माण की मांग को लेकर संसारपुर रेलवे हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार दिनकर ने सोनपुर मंडल के रेल प्रबंधक व रेल राज्य मंत्री को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने संसारपुर […]

विज्ञापन

खगडि़या. मानसी- खगडि़या रेल खंड के बीच गुमटी (21) पर संसारपुर रेलवे हॉल्ट बनाने की कवायद शुरू हो गयी है. हॉल्ट निर्माण की मांग को लेकर संसारपुर रेलवे हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार दिनकर ने सोनपुर मंडल के रेल प्रबंधक व रेल राज्य मंत्री को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने संसारपुर को हॉल्ट बनाने की मांग की. उन्होंने संसारपुर के भौगोलिक, आर्थिक तथा यातायात से संबंधित जानकारी भी अधिकारियों को दी है. उन्होंने बताया कि संसारपुर से खगडि़या और मानसी रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी चार से पांच किलोमीटर है. ऐसे में यहां के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए खगडि़या व मानसी जाना पड़ता है. रात्रि में यात्रियों को काफी कठिनाई होती है. उन्होंने बताया कि संसारपुर के हॉल्ट बनने से हजारों किसान व बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलेगा. डॉ दिनकर ने बताया कि सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक ने आश्वासन दिया है कि संसारपुर हॉल्ट निर्माण पर विचार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन