मतस्य पालकों का प्रशिक्षण आरंभ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2015 10:58 AM

विज्ञापन

खगड़िया: स्थानीय परमानंदपुर स्थित जिला मत्स्य कार्यालय के सभागार में सोमवार को मत्स्य पालकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ. प्रशिक्षण के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी अंजनी कुमार ने कहा कि आरंभ में मछलियों के शरीर पर धब्बे होना बीमारी के लक्षण होते हैं. उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को मछली के बीमारी व उसके इलाज […]

विज्ञापन
खगड़िया: स्थानीय परमानंदपुर स्थित जिला मत्स्य कार्यालय के सभागार में सोमवार को मत्स्य पालकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ. प्रशिक्षण के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी अंजनी कुमार ने कहा कि आरंभ में मछलियों के शरीर पर धब्बे होना बीमारी के लक्षण होते हैं.

उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को मछली के बीमारी व उसके इलाज की विस्तृत जानकारी दी. जानकारी के क्रम में उन्होंने कहा कि मछली में चार प्रकार की बीमारी होती है.

मत्स्य प्रसार निरीक्षक जयंत कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा मछली पालकों को उन्नत मत्स्य बीज देने के लिए योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है. मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक गौरव कुमार, औलाव नारायण मिश्र, राका भारती, अर्चना पुष्पांजलि, विनोद प्रसाद आदि ने कहा कि मत्स्य पालक जिला मत्स्य कार्यालयों में अपने तालाबों के रक बा, स्वामित्व प्रमाण पत्र के साथ आवेदन देने की बातें कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन