सतघट्टा में रामानंदाचार्य जयंती समारोह आयोजित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2015 11:02 PM
फोटो है.18 में कैप्सन: उद्घाटन करते भाजपा जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि, अलौलीजगत गुरु रामानंदाचार्य की जयंती के अवसर पर सतघट्टा अलौली में सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम का आयोजन महंत रामेश्वर दास द्वारा किया गया. समारोह का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि स्वामी रामानंद स्वामी सभी संतों […]
फोटो है.18 में कैप्सन: उद्घाटन करते भाजपा जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि, अलौलीजगत गुरु रामानंदाचार्य की जयंती के अवसर पर सतघट्टा अलौली में सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम का आयोजन महंत रामेश्वर दास द्वारा किया गया. समारोह का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि स्वामी रामानंद स्वामी सभी संतों के स्वामी है. उनके विचार मानवता, एकता, प्रेम एवं सद्भावना का था. आज समाज के घर-घर में फैलाने की आवश्यकता है. उक्त अवसर पर हवन एवं शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें घोड़े एवं गाड़ी पर सवार हजारों लोगों ने सतघट्टा, हथवन, मोरकाही, अलौली मुख्यालय समेत अन्य गांव में शोभा यात्रा निकाली. उक्त अवसर पर अयोध्या से आये सुभाष दस जी महाराज, कन्हैयाचक की संजू भारती, वैशाली के राम नारायण शास्त्री, मालिक यादव आदि ने अपने वक्तव्य से लोगों को प्रेरित किया. कार्यक्रम का आयोजन समस्त सतघट्टा ग्रामीण एवं कुलदीप यादव, दिवाकर आदि ने की. मौके पर सरपंच गीता यादव, डॉ इंदू कुशवाहा, जवाहर दास, पूर्व प्रमुख गिरीश कुमार, मोरकाही के सामाजिक कार्यकर्ता एवं भावी मुखिया प्रत्याशी पंकज कुमार यादव, दिनेश हिमांशु, अमोल कुमार, महेश यादव, वकली यादव, अशोक कुमार, उदय यादव, सुरेश यादव, मुकेश कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










