कन्या विवाह की राशि वितरित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2015 10:02 PM

विज्ञापन

गोगरी. प्रखंड कार्यालय प्रांगण में सोमवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि का वितरण किया गया. बीडीओ रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में 10 पंचायत के 78 लाभार्थियों के बीच राशि का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख रीमा देवी द्वारा लाभार्थियों के बीच पांच-पांच हजार का चेक दिया. राशि वितरण के दौरान […]

विज्ञापन

गोगरी. प्रखंड कार्यालय प्रांगण में सोमवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि का वितरण किया गया. बीडीओ रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में 10 पंचायत के 78 लाभार्थियों के बीच राशि का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख रीमा देवी द्वारा लाभार्थियों के बीच पांच-पांच हजार का चेक दिया. राशि वितरण के दौरान नवविवाहितों की भीड़ प्रखंड कार्यालय में लगी रही. राशि वितरण के मौके पर प्रमुख ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही राशि से लोगों को सहयोग मिलता है. वहीं बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राशि का सदुपयोग करें. बीडीओ ने कहा कि कोई भी लाभुक बिचौलियों के चक्कर में नहीं फंसे. लाभुकों को अब सीधा लाभ मिलेगा. सूचना चाहे कोई भी हो आरटीपीएस के तहत आवेदन करें और योजना का सीधा लाभ लें. वहीं अन्य वक्ताओं ने भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हो रहे लाभ की सराहना की. मौके पर शशि भूषण कुमार, दिलीप रजक उर्फ पप्पू, विकास दास सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन