जर्जर सड़क से लोग परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2015 10:03 PM
गोगरी. क्षेत्र के गोगरी बाजार को महेशखूंट-आगुवानी पथ से जोड़नेवाली सड़क की जर्जरता से लोग परेशान हैं. इस पर हिचकोले खाते हुए यात्रा करना लोगों की मजबूरी बन गई है. उक्त सड़क जगह-जगह पर गड्ढे में तब्दील हो गयी है. इस पर वाहन तो क्या पैदल चलने में भी परेशानी होती है. लगभग चार किलोमीटर […]
गोगरी. क्षेत्र के गोगरी बाजार को महेशखूंट-आगुवानी पथ से जोड़नेवाली सड़क की जर्जरता से लोग परेशान हैं. इस पर हिचकोले खाते हुए यात्रा करना लोगों की मजबूरी बन गई है. उक्त सड़क जगह-जगह पर गड्ढे में तब्दील हो गयी है. इस पर वाहन तो क्या पैदल चलने में भी परेशानी होती है. लगभग चार किलोमीटर लंबी उक्त सड़क गोगरी पंचायत व बाजार वासियों के अलावा धनखेता और दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए महेशखूंट तक आने जाने का यह छोटा व सरल मार्ग है. यह कौवाकोल मोड़ के पास महेशखूंट आगुवानी पथ में मिलती है. इस कारण उक्त सड़क पर छोटे बड़े वाहनों के अलावा रिक्शा, टमटम, ऑटो आदि का आना-जाना लगा रहता है. इसके बावजूद सड़क की दशा की ओर ध्यान नहीं दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










