सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2015 9:03 PM

विज्ञापन

खगडि़या. जयप्रकाश नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ की ओर से सदस्यता अभियान चलाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिक से अधिक संख्या भाजपा पार्टी के सदस्य बनाये जाने की […]

विज्ञापन

खगडि़या. जयप्रकाश नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ की ओर से सदस्यता अभियान चलाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिक से अधिक संख्या भाजपा पार्टी के सदस्य बनाये जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता तन मन से युवा वर्ग को जोड़ने का काम करें. जिससे पार्टी को मजबूती मिले. साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक सदस्य को जोड़ने का काम करेंगे. कार्यशाला में मौजूद उपाध्यक्ष रामाकांत रजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजीत कुमार एवं सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन