केंद्र सरकार खाद देने में कर रहा सौतेला व्यवहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2015 11:03 PM
खगडि़या. केंद्र सरकार बिहार को यूरिया उपलब्ध कराने में सौतेला व्यवहार कर रही है. उक्त बातें जदयू नेता अशोक सिंह व सुनील कुमार मेहता ने कही. उन्होंने बताया कि कृषि के क्षेत्र में इस जिला का नाम देश भर में है. मक्का उत्पादन में भी जिला अव्वल नंबर पर आता है. फिर भी यहां के […]
खगडि़या. केंद्र सरकार बिहार को यूरिया उपलब्ध कराने में सौतेला व्यवहार कर रही है. उक्त बातें जदयू नेता अशोक सिंह व सुनील कुमार मेहता ने कही. उन्होंने बताया कि कृषि के क्षेत्र में इस जिला का नाम देश भर में है.
मक्का उत्पादन में भी जिला अव्वल नंबर पर आता है. फिर भी यहां के किसानों को आवश्यकतानुसार यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है. प्रतिदिन यूरिया के लिए शहर में किसानों द्वारा हंगामा किया जा रहा है. केंद्र सरकार ने सहरसा, बेगूसराय, खगडि़या व मधेपुरा के लिए 14 से 15 हजार बोरा यूरिया ही भेजी है, जबकि किसानों की संख्या अधिक होने के कारण यूरिया कम पड़ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










