खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव पर रंगदारी का मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2014 10:14 AM

विज्ञापन

खगड़िया: रंगदारी मांगने के मामले में खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव व जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव के विरुद्ध मक्का व्यवसायी के मुंशी दीपक कुमार ने मानसी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. सोमवार को मानसी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मुंशी दीपक ने थाना में आवेदन देकर कहा है […]

विज्ञापन

खगड़िया: रंगदारी मांगने के मामले में खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव व जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव के विरुद्ध मक्का व्यवसायी के मुंशी दीपक कुमार ने मानसी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. सोमवार को मानसी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मुंशी दीपक ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि वह मक्का व्यवसायी तेघड़ा (जिला बेगूसराय) निवासी राजेश सुल्तानिया के मुंशी के रूप में काम करता हूं.

उन्होंने दिये आवेदन में कहा है कि एनएच 31 चुकती के पास पूर्व विधायक के गोदाम को भाड़े पर लिया था. गोदाम में लाखों रुपये का मक्का रखा हुआ है. पूर्व विधायक द्वारा मक्का को हड़प लिया गया. जब इसका विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. किसी तरह वहां से जान बचा कर भाग निकला. इधर थानाध्यक्ष रामउदय तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

राजनीतिक साजिश के तहत मुङो फंसाया जा रहा

पूर्व विधायक रणवीर यादव ने बताया कि गाय ग्वाला से भेंट नहीं, चुक्का लेकर बथान वाली बात की जा रही है. मुङो राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. राजेश सुल्तानियां को मैं पहचानता तक नहीं हूं. फिर मेरे गोदाम में मक्का रखने की बात कहां से आ गयी. उन्होंने कहा कि वे 700 बीघा के मालिक हैं. गोदाम में उनका मक्का रखा हुआ है. यदि व्यवसायी साबित कर देंगे कि उनका मक्का मेरे गोदाम में है तो वे सभी बात मान लेंगे. लेकिन वे दो दिन के अंदर साबित नहीं कर पायेंगे तो उनके विरुद्ध मानहानि का मामला दर्ज करायेंगे.

कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं होता है. दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

किम, एसपी, खगड़िया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन