सावधान ! कहीं कोई आपके बाइक की डिक्की तो नहीं तोड़ रहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2014 11:03 PM
चौथम. अगर आप यत्र तत्र वाहन लगाकर मस्ती से घुम रहे हैं तो यह आपके सेहत को बिगाड़ सकता है. खासकर तब जब आपके वाहन के डिक्की में नकदी आदि रखी हुई होगी. यानी गाड़ी आंख से ओझल हुई कि डिक्की में रखे आपके सारे सामन पर डिक्की तोड़ गिरोह के सदस्य हाथ साफ कर […]
चौथम. अगर आप यत्र तत्र वाहन लगाकर मस्ती से घुम रहे हैं तो यह आपके सेहत को बिगाड़ सकता है. खासकर तब जब आपके वाहन के डिक्की में नकदी आदि रखी हुई होगी. यानी गाड़ी आंख से ओझल हुई कि डिक्की में रखे आपके सारे सामन पर डिक्की तोड़ गिरोह के सदस्य हाथ साफ कर जायेंगे. जी हां, चौथम थाना क्षेत्र में कुछ ऐसे ही वारदात सामने आये हैं. जिसमें थाना परिसर से महज सौ मीटर की दूरी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है. जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा बैंक के आगे बाइक की डिक्की तोड़ कर नकदी उड़ा ले जाने वाले चोरों का गिरोह आये दिन सक्रिय है. बीते शनिवार को बीआरपी में कार्यरत बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह कार्यालय काम से बैंक पहुंचे थे. इसी बीच चोर ने बाइक के लॉकर व डिक्की को तोड़ कर नकदी उड़ा ले जाने का प्रयास किया था. लेकिन डिक्की में नकदी नहीं मिलने कारण चोरों को निराशा हाथ लगी. इस तरह की दूसरे बाइक पर भी चोरों ने हमला किया. लेकिन वहां भी चोरों को निराशा हाथ लगी. आये दिन चोरों ने चौथम बाजार स्थित बैंक के आगे लगे बाइक की डिक्की तोड़ कर नकदी उड़ा ले जाने का ठिकाना बना रखा है. ऐसी स्थिति में जरूरत है. सुरक्षा के लहाजे डिक्की में नकदी रहने पर पूर्ण तरह सतर्क रहे. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने घटी घटना पर चिंता जाहिर करते हुए बैंक के तैनात गार्ड व चौकीदार को पूर्ण चौकसी बरतने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










