भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला आयोजित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2014 11:03 PM
फोटो है 11 में कैप्सन : बैठक में मौजूद भाजपा के सदस्य प्रतिनिधि, चौथमप्रखंड में भाजपा सदस्यता अभियान चलाये जाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री कृष्ण पुस्तकालय भवन परिसर में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह ने की. कार्यशाला में प्रशिक्षक जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, जिला […]
फोटो है 11 में कैप्सन : बैठक में मौजूद भाजपा के सदस्य प्रतिनिधि, चौथमप्रखंड में भाजपा सदस्यता अभियान चलाये जाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री कृष्ण पुस्तकालय भवन परिसर में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह ने की. कार्यशाला में प्रशिक्षक जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, जिला सदस्यता प्रभारी इंद्रभूषण कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के तहत पार्टी नियमानुकूल सदस्य बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यशाला में पार्टी के सभी पंचायत अध्यक्ष व सभी पंचायत के बीएलओ को अगले वर्ष के 31 मार्च तक पंचायत में शिविर लगा कर लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में सतत् अभियान चलायेंगे. कार्यशाला प्रभारी योगेंद्र सदा ने प्रखंड में 20 हजार पार्टी सदस्य बनाये जाने के लक्ष्य से सभी को अवगत कराया. मौके पर जिला युवा अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने लक्ष्य के अनुरूप सदस्यता अभियान चलाने के लिए सभी पंचायत अध्यक्ष व पंचायत बीएलओ सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेरित किया. वहीं मौके पर प्रखंड महामंत्री सुधीर यादव व पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामाकांत रजक, प्रखंड युवा अध्यक्ष उदय कुमार व रविंद्र शर्मा ने इस अभियान की सफलता में पार्टी अधिकारी व कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने पर बल दिया. कार्यशाला में महिला मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष शोभा शर्मा, मकुनी देवी, सुशीला देवी, आशुतोष कुमार, दुर्गेश चौधरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










