स्थानांतरित प्रधानाध्यापक को जल्द दें चार्ज : डीइओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2014 11:03 PM
खगडि़या. स्थानांतरित प्रधानाध्यापक को अविलंब चार्ज देकर छात्रवृत्ति, पोशाक व साइकिल राशि का वितरण ससमय करने का निर्देश दिया गया है. यह निर्देश डीइओ ब्रज किशोर सिंह ने पत्र लिखकर जारी किया है. उन्होंने बताया कि विभाग में बराबर आ रही शिकायत को मद्देनजर स्थानांतरित प्रधानाध्यापक जिसे संबंधित प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय […]
खगडि़या. स्थानांतरित प्रधानाध्यापक को अविलंब चार्ज देकर छात्रवृत्ति, पोशाक व साइकिल राशि का वितरण ससमय करने का निर्देश दिया गया है. यह निर्देश डीइओ ब्रज किशोर सिंह ने पत्र लिखकर जारी किया है. उन्होंने बताया कि विभाग में बराबर आ रही शिकायत को मद्देनजर स्थानांतरित प्रधानाध्यापक जिसे संबंधित प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय के द्वारा किसी ने किसी रूप में चार्ज नहीं दिया जा रहा है. इससे विद्यालय के छात्र छात्राओं को पोशाक राशि, छात्रवृत्ति राशि तथा मुख्यमंत्री साइकिल योजना की राशि वितरण में परेशानी हो रही है. डीइओ ने अविलंब चार्ज देने का निर्देश देते हुए कहा कि चार्ज नहीं देने वाले प्रधानाध्यापक के ऊपर कार्रवाई किये जाने का फरमान जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










