छह सूत्री मांगों पर डीईओ ने दिया आश्वासन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 10:03 PM

विज्ञापन

खगडि़या. जिला प्रारंभिक शिक्षक संघ के छह सूत्री मांगों पर डीइओ ब्रजकिशोर सिंह ने संघ प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है. संघ के संयोजक राकेश कुमार रोशन ने अपने छह सूत्री मांगों में प्रखंड व पंचायत शिक्षकों का प्रखंड स्तरीय कैंप लगा कर सेवा पुस्तिका संधारण करने 24 वर्षीय प्रवरण वेतमान की संपुष्टि करने, सर्व […]

विज्ञापन

खगडि़या. जिला प्रारंभिक शिक्षक संघ के छह सूत्री मांगों पर डीइओ ब्रजकिशोर सिंह ने संघ प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है. संघ के संयोजक राकेश कुमार रोशन ने अपने छह सूत्री मांगों में प्रखंड व पंचायत शिक्षकों का प्रखंड स्तरीय कैंप लगा कर सेवा पुस्तिका संधारण करने 24 वर्षीय प्रवरण वेतमान की संपुष्टि करने, सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत स्थापना मद की राशि से प्रधानाध्यापक व स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को नियमित रूप से वेतन सुनिश्चित करने व भविष्य निधि एवं जीवन बीमा कटौती माह बार कर कोषागार में भेजने, जबकि आयकर कटौती कर आयकर कार्यालय में भेजने, इन सभी मांगों को डीइओ ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए जल्द लागू करने का आश्वासन दिया है. प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक नेता मनोज कुमार, अशोक कुमार शर्मा, सरबर इमाम, महावीर दास तथा मो जुबैर आलम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन