अब तक नहीं हो पाया है जनप्रतिनिधियों के भत्ते का भुगतान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 10:03 PM

विज्ञापन

पंचायत सचिव के मनमाने रवैये के कारण पैदा हो गयी है ऐसी स्थितिचौथम. प्रखंड के पूर्वी बौरणय पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव के मनमानी रवैये के कारण अब तक पंचायत प्रतिनिधि मानदेय भत्ता से वंचित चले आ रहे हैं. वर्तमान में प्रखंड के हरदिया पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव विगत दो वर्ष पूर्व ही पंचायत […]

विज्ञापन

पंचायत सचिव के मनमाने रवैये के कारण पैदा हो गयी है ऐसी स्थितिचौथम. प्रखंड के पूर्वी बौरणय पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव के मनमानी रवैये के कारण अब तक पंचायत प्रतिनिधि मानदेय भत्ता से वंचित चले आ रहे हैं. वर्तमान में प्रखंड के हरदिया पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव विगत दो वर्ष पूर्व ही पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय भत्ता की भुगतान हेतु प्रखंड नाजीर द्वारा 48635 रुपये का चेक के माध्यम से राशि का उठाव कर चुके हैं. प्रखंड कार्यालय सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा चौथम के लिये दिनांक 05 फरवरी 2013 को चेेक संख्या 6573 द्वारा भुगतान का आदेश दिया गया था, लेकिन आज तक पंचायत प्रतिनिधि को मानदेय भत्ता का भुगतान नहीं किया गया है. न ही उक्त पंचायत सचिव ने इसका उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा किया है. पंचायत सचिव पर उक्त राशि की हेराफेरी करने का आरोप प्रशासनिक जांच का विषय बनता है. इधर पंचायत की मुखिया सरिता देवी व वार्ड सदस्य पुलकित सिंह, छेदी सिंह, अहिल्या देवी ने पंचायत सचिव द्वारा प्राप्त किये राशि गबन का आरोप लगा रहे है. इन्होंने इसकी प्रशासनिक जांच कर पंचायत प्रतिनिधियों को मानदेय भत्ता भुगतान की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन