शिविर में बांटी पेंशन राशि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2014 11:03 PM

विज्ञापन

बेलदौर: प्रखंड मुख्यालय के बाजार स्थित पंचायत भवन में शिविर आयोजित कर लाभुकों के बीच पेंशन राशि का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को शीतलहर के बीच शिविर में पेंशन लाभार्थियों की भीड़ उमड़ी. इस दौरान दुर से आये लाभार्थी अपनी बारी के इंतजार में काफी मशक्कत करते नजर आये. वहीं आधे दर्जन […]

विज्ञापन

बेलदौर: प्रखंड मुख्यालय के बाजार स्थित पंचायत भवन में शिविर आयोजित कर लाभुकों के बीच पेंशन राशि का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को शीतलहर के बीच शिविर में पेंशन लाभार्थियों की भीड़ उमड़ी. इस दौरान दुर से आये लाभार्थी अपनी बारी के इंतजार में काफी मशक्कत करते नजर आये.

वहीं आधे दर्जन से अधिक लाभार्थियों में राशि नहीं मिलने के कारण मायूसी थी. खड्डाबासा की विद्या देवी ने बताया कि बीते 12 माह से पेंशन की राशि नहीं मिली है. इस संबंध में प्रभारी जीपीएस सह पंचायत सचिव संजीव कुमार ने बताया कि 200 से बढ़ाकर अब पेंशन राशि 400 कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन