जनवरी से होगा जुगाड़पुल पर परिचालन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2014 10:03 PM
फोटो -16 में कैप्सन : जुगाड़ पुल के निर्माण में लगे श्रमिक.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड को जिला समेत राजधानी से जोड़ने के लिए नाविकों द्वारा जुगाड़ तकनीक से पुल का निर्माण किया जा रहा है. यह पुल जनवरी से चालू होगा. उक्त पुल स्टील पाइल ब्रिज के समीप बनाया जा रहा है. हालांकि स्टील पाइल ब्रिज के […]
फोटो -16 में कैप्सन : जुगाड़ पुल के निर्माण में लगे श्रमिक.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड को जिला समेत राजधानी से जोड़ने के लिए नाविकों द्वारा जुगाड़ तकनीक से पुल का निर्माण किया जा रहा है. यह पुल जनवरी से चालू होगा. उक्त पुल स्टील पाइल ब्रिज के समीप बनाया जा रहा है. हालांकि स्टील पाइल ब्रिज के मरम्मत अविलंब कराये जाने की सरकारी घोषणा हुई है. इसके बावजूद नाविक अपने अभियान मे जुटे हुए हैं. नाविक संघ के अध्यक्ष बजरंगी सहनी ने बताया कि सरकारी कार्य की गुणवत्ता व कार्य प्रारंभ की कच्छप गति से कोसीवासी भली भांति अवगत है, महज कुछ ही दिनों मंे बनकर तैयार हुई नाव की जुगाड़ पुल कोसीवासियों को टू वे आवागमन सुविधा देगी. पुल के देख रेख मंे कुशल नाविक एवं श्रमिक पल पल जुटे रहेंगे. वाहनों के आवागमन के दौरान जाम की स्थिति से भी लोगों को निजात मिलेगी. उन्होंने बताया कि पुल बनाने के 40 बड़ी नाव का उपयोग किया गया है. मानक के अनुसार इन नावो को उत्तर प्रदेश, कटिहार समेत बंगाल से भी मंगाया गया है, कई नाव को जोड ़कर पुल बनाने मे बांस, तार व श्रमिक में लगभग नौ लाख रुपये खर्च हुए हैं. बावजूद आवागमन की अनवरत टु वे सुविधा जल स्तर में बढ़ोतरी के बाद भी मिलते रहने की पुरी संभावना है. जबकि विभाग के द्वारा लगभग 11 करोड़ की लागत से स्टील ब्रिज की मरम्मत किये जाने पर छह माह की वन वे आवागमन सुविधा ही लोगों मिल पायेगी. वर्ष 2010 मे भी बीपी मंडल पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद जुगाड़ नाव पुल द्वारा लगभग चार माह तक कोसीवासियों को आवागमन सुविधा मुहैया करायी गयी थी, लेकिन स्टील ब्रिज के निर्माण हो जाने पर इसे बंद कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










