भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2014 11:03 PM
फोटो है 16 में कैप्सन : सफाई अभियान मे जुटे भाजपा कार्यकर्ता बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के बाजार परिसर में सफाई अभियान चला कर कंपकंपाती शीतलहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया. जानकारी के अनुसार गुरुवार को भाजपा के पार्टी पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं की टोली झाड़ू लेकर सड़क […]
फोटो है 16 में कैप्सन : सफाई अभियान मे जुटे भाजपा कार्यकर्ता बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के बाजार परिसर में सफाई अभियान चला कर कंपकंपाती शीतलहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया. जानकारी के अनुसार गुरुवार को भाजपा के पार्टी पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं की टोली झाड़ू लेकर सड़क पर निकल पड़ी व मदन मोहन मालवीय व श्रद्धेय अटल जी के जन्मदिन की खुशी मंे सड़कों को साफ कर चकाचक कर दिया. सफाई अभियान की शुरुआत दुर्गा मंदिर से प्रारंभ कर थाना चौक होते हुए बाजार परिसर की साफ-सफाई करते हुए गंतव्य स्थल पर पहुंची. कूड़े-कचरे को एक जगह इकट्ठा कर जला दिया. सफाई अभियान के दौरान कार्यकर्ता आसपास के लोगों को भी महान व्यक्तित्व के जन्मदिन पर सौगात के रुप में अपने आसपास सफाई करने की नसीहत दी. अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्या किरण देवी, जिला सचिव सुनिल कुमार, प्रखड अध्यक्ष अनिल सोनी, वरिष्ठ पार्टी सलाहकार रामचंद्र भगत, प्रखंड महामंत्री महेंद्र कुमार चंद्रवंशी, हरेराम कुमार, दिलीप भगत, सोहन कुमार सिंह समेत मुहल्ले के दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










