नहीं लिये जा रहे शिक्षक नियुक्ति आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2014 10:02 PM
परबत्ता. प्रखंड के शिक्षक नियोजन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है. शिक्षा विभाग द्वारा घोषणा की गयी थी कि 22 दिसंबर से नियोजन हेतु आवेदन लिया जायेगा, किंतु 24 दिसंबर तक इसके लिये प्रखंड तथा पंचायतों में आवेदन लेने हेतु काउंटर नहीं खोला जा सका है. हालांकि अभी तक अभ्यर्थियों की भीड़ भी […]
परबत्ता. प्रखंड के शिक्षक नियोजन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है. शिक्षा विभाग द्वारा घोषणा की गयी थी कि 22 दिसंबर से नियोजन हेतु आवेदन लिया जायेगा, किंतु 24 दिसंबर तक इसके लिये प्रखंड तथा पंचायतों में आवेदन लेने हेतु काउंटर नहीं खोला जा सका है. हालांकि अभी तक अभ्यर्थियों की भीड़ भी नहीं देखी जा रही है. इसके अलावा अभी तक वेबसाइट पर रिक्तियों को घोषणा भी नहीं की जा सकी है. बहरहाल इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई सचिव डॉ कुंदन ने बताया कि इस बार सभी स्तर के नियोजन इकाई का आवेदन जिला स्तर पर लिया जाना है इसलिए प्रखंड स्तर पर काउंटर नहीं खोला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










