उन्मुखी कार्यशाला आयोजित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2014 11:02 PM
खगडि़या. जिला बाल संरक्षण इकाई के सौजन्य से मंगलवार को स्थानीय के एक होटल के सभाकक्ष में सामाजिक कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक बासुदेव कुमार कश्यप ने की. मौके पर उपस्थित मुखिया व सरपंच, […]
खगडि़या. जिला बाल संरक्षण इकाई के सौजन्य से मंगलवार को स्थानीय के एक होटल के सभाकक्ष में सामाजिक कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक बासुदेव कुमार कश्यप ने की. मौके पर उपस्थित मुखिया व सरपंच, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं को बाल विकास से जुड़ी जानकारी दी गयी. इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में से परवरिश योजना अंतर्गत प्रोत्साहन योजना, किशोर न्याय परिषद एवं बाल कल्याण समिति की बाल संरक्षण में भूमिका विषय पर चर्चा की गयी. सहायक निदेशक ने बताया कि यह कार्यक्रम अन्य प्रखंड में आयोजित होंगे. ताकि समुदाय जागरूक हो सके. मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी किरण कुमारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य दीपक कुमार, विनय कुमार, मुखिया निरंजन चौधरी, वार्ड पार्षद वीरेंद्र कुमार, मुखिया कुंदन देवी, महिला पर्यवेक्षिका सहित कई दर्जन सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










