बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

फोटो है 14 में कैप्सन. स्पोर्ट्स मीट के मौके पर अधिकारी व जनप्रतिनिधि. बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के गांधी इंटर विद्यालय के खेल मैदान मे प्रखंड स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्पोर्ट्स मीट मे प्रखंड के सभी संकुलों के संकुलवार चयनित छात्र छात्राओं ने भाग लिया. […]

विज्ञापन

फोटो है 14 में कैप्सन. स्पोर्ट्स मीट के मौके पर अधिकारी व जनप्रतिनिधि. बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के गांधी इंटर विद्यालय के खेल मैदान मे प्रखंड स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्पोर्ट्स मीट मे प्रखंड के सभी संकुलों के संकुलवार चयनित छात्र छात्राओं ने भाग लिया. चयनित खिलाडि़यों ने आयोजित स्पोर्ट्स मीट के विभिन्न खेलों मे बेहतर प्रदर्शन कर संबोधित शिक्षकों द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर निर्णायक मंडली ने चयनित किया. चयनित प्रतिभागियों के बीच निर्णायक मंडली ने पुरस्कार वितरित इनके प्रतिभाओं की जमकर सराहना की. इस संदर्भ में निर्णायक मंडली ने जानकारी दी कि 100 मीटर की बालक वर्ग के दौड़ में पनसलवा के छात्र पुनित कुमार, बालिका वर्ग मे बेलदौर की अंशु कुमारी, 400 मीटर के बालक वर्ग के दौड़ में पिरनगरा के चंद्रहास कुमार, जबकि बालिका वर्ग में सकरोहर संकुल की छात्रा, उंची कूद में बालक वर्ग से पनसलवा के छात्र नीतीश कुमार, बालिका वर्ग मे बेलदौर की विशाखा कुमारी, लंबी कूद में पनसलवा के मनोज कुमार बालिका वर्ग से बोबिल की जूली कुमारी, वहीं क्विज प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अभिषेक कुमार जबकि बालिका वर्ग से पचोत की अनु कुमारी प्रथम स्थान पर चयनित हुए. मौके पर प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार, जिप सदस्या किरण देवी, बीइओ शंकर साह, श्रवण कुमार सिंह, प्रशांत कुमार समेत संकुल समन्यवक, संबंधित विद्यालय के एचएम व अन्य उपस्थित थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन