शिविर लगाकर 10 पंचायतों में खोला गया लोगों का खाता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के छह पंचायतों में शिविर लगाकर जन धन योजना के तहत लाभुकों के खाते खुलवाया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को निर्देश के आलोक में एसबीआइ बेलदौर द्वारा बोबिल पंचायत भवन में, बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा बेलदौर पंचायत भवन में इसी बैंक के बेला नोवाद शाखा द्वारा बेला में ,उसराहा शाखा द्वारा […]

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के छह पंचायतों में शिविर लगाकर जन धन योजना के तहत लाभुकों के खाते खुलवाया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को निर्देश के आलोक में एसबीआइ बेलदौर द्वारा बोबिल पंचायत भवन में, बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा बेलदौर पंचायत भवन में इसी बैंक के बेला नोवाद शाखा द्वारा बेला में ,उसराहा शाखा द्वारा चोढ़ली में, यूनियन बैंक की पिरनगरा शाखा द्वारा पिरनगरा में एवं माली शाखा द्वारा माली में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में वंचित परिवारों के मुखिया का बैक बचत खाता खोला गया. मालूम हो कि अभियान के तहत प्रत्येक घर में कम से कम एक बचत खाता खुलवाने एवं वित्तीय साक्षर बनाने के लिए लाभुकों का चयन किया गया. जिसका शिविर में खाता खुलवाया गया. शिविर में प्रेरक, टोला सेवक एवं विकास मित्र ने खाता खुलवाने में लाभुकों को आवश्यक सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन