ऑपरेशन भूमि दखल का शिविर आज रामपुर रहीमपुर में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 10:02 PM
परबत्ता. प्रखंड में ऑपरेशन भूमि दखल कार्यक्रम का शिविर का आयोजन किया जा रहा है. रामपुर उर्फ रहीमपुर में 17-18, परबत्ता में 19-20,गोविंदपुर में 22-23, पिपरा लतीफ में 24-26,वैसा में 27-29, देवरी में 30-31 दिसंबर तथा कवेला में 2-3 जनवरी को शिविर लगाया जायेगा. इस कार्यक्रम के तहत राज्य में सीलिंग अधिनियम के अंतर्गत घोषित […]
परबत्ता. प्रखंड में ऑपरेशन भूमि दखल कार्यक्रम का शिविर का आयोजन किया जा रहा है. रामपुर उर्फ रहीमपुर में 17-18, परबत्ता में 19-20,गोविंदपुर में 22-23, पिपरा लतीफ में 24-26,वैसा में 27-29, देवरी में 30-31 दिसंबर तथा कवेला में 2-3 जनवरी को शिविर लगाया जायेगा. इस कार्यक्रम के तहत राज्य में सीलिंग अधिनियम के अंतर्गत घोषित अधिशेष भूमि, भूदान अंतर्गत प्राप्त भूमि,गैर मजरूआ मालिक,गैर मजरूआ आम का परचा सुयोग्य श्रेणी के व्यक्ति जिन्हें दिया गया था तथा बेदखल कर दिया गया था. उन्हें निर्धारित समय सीमा में उक्त आवंटित जमीन का नियमानुसार कब्जा दिलाया जायेगा. 31 अगस्त 2014 तक जिन लोगों को भूमि का परचा दिया गया है तथा उनका दखल नहीं है. इसका पता लगाने के लिए शिविर लगाया जा रहा है. सरकार द्वारा अभियान चला कर इसके संबंध में आवेदन लिया जा रहा है. इस अभियान की समय सीमा मार्च 2015 तक रखी गयी है. आवश्यकता पड़ने पर इस अवधी को बढ़ाया जा सकता है. हालांकि जानकारों का कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा बहुप्रचारित अभियान को फ्लॉप करने में इस विभाग के कर्मी ही लगे हुए हैं तथा शिविर लगाने की झूठी रिपोर्ट विभाग को दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










