नये भवन में एसबीआइ शाखा का विधिवत कार्य प्रारंभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 10:02 PM
फोटो है 15 में कैप्सन : कार्यालय कक्ष से सीसीटीवी केमरा द्वारा देख रेख करते शाखा प्रबंधक प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड मुख्यालय की एसबीआइ शाखा बीते दस माह के जद्दोजहद के बाद नये भवन में शिफ्ट हो गया. इस शाखा ने मंगलवार से विधिवत कार्य करना भी प्रारंभ कर दिया है, जिसके कारण बैंक कर्मियों समेत असुविधाओं […]
फोटो है 15 में कैप्सन : कार्यालय कक्ष से सीसीटीवी केमरा द्वारा देख रेख करते शाखा प्रबंधक प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड मुख्यालय की एसबीआइ शाखा बीते दस माह के जद्दोजहद के बाद नये भवन में शिफ्ट हो गया. इस शाखा ने मंगलवार से विधिवत कार्य करना भी प्रारंभ कर दिया है, जिसके कारण बैंक कर्मियों समेत असुविधाओं से जूझ रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. मालूम हो कि वर्षों से ग्रामीणों के बीच उठ रहे एसबीआइ शाखा की मांग पूरी होने पर नयी शाखा की स्थापना बाजार परिसर में की गयी थी. स्थापना काल से ही बैंक एक कमरे में चल रहा था, जबकि मकान मालिक द्वारा बीते चार माह पूर्व ही मानक के अनुसार भवन का निर्माण करवा कर बैंक को सौंप दिया था. लेकिन तकनीकी परेशानियों के कारण नये भवन में बैंक अब तक शिफ्ट नहीं किया जा सका था. मंगलवार को शाखा प्रबंधक जेके लाल ने सभी सुविधाओं से लैस नये भवन में विधिवत बैंकिंग कार्यो का शुभारंभ कर सभी कयासों पर विराम लगा दिया. उपभोक्ता बैंक में मिल रही आधुनिक सुविधाओं के कारण काफी खुश नजर आ रहे थे. वहीं कार्य करने मंे हो रही असुविधाओं के कारण शाखा प्रबंधक समेत बैंककर्मियों ने भी राहत भरी सांस ली. शाखा प्रबंधक अपने कार्यालय कक्ष से सीसीटीवी कैमरे द्वारा कार्यों को देख रहे थे. इस संदर्भ मे शाखा प्रबंधक ने बताया कि सृजित पद 5 में महज 3 पदों पर ही कर्मी कार्यरत हैं. इस कमी को भी दूर कर लिया जायेगा. बैंक परिसर में ही एटीएम की स्थापना भी जल्द ही की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










