बीडीओ साहेब, हमें कभी नहीं मिला पेंशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 9:02 PM
फोटो है 11 में कैप्सन : जनता दरबार में बीडीओ से फरियाद सुनाती फरियादी वृद्धा.प्रतिनिधि, खगडि़यासदर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ ने जनता दरबार लगा कर लोगों की शिकायतें सुनी एवं इसके जल्द निदान का आश्वासन भी लोगों को दिया. जानकारी के अनुसार बीडीओ रीना कुमारी को प्रखंड क्षेत्र के लाभ गांव निवासी गौरी […]
फोटो है 11 में कैप्सन : जनता दरबार में बीडीओ से फरियाद सुनाती फरियादी वृद्धा.प्रतिनिधि, खगडि़यासदर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ ने जनता दरबार लगा कर लोगों की शिकायतें सुनी एवं इसके जल्द निदान का आश्वासन भी लोगों को दिया. जानकारी के अनुसार बीडीओ रीना कुमारी को प्रखंड क्षेत्र के लाभ गांव निवासी गौरी देवी ने आवेदन देते हुए बताया कि उन्हें कभी भी पेंशन योजना के लाभ के लिए आवेदन नहीं किया है, जिस कारण वे आज तक सरकार की इस योजना के लाभ से वंचित हैं. उन्होंने बीडीओ से पेंशन की मांग की, जिस पर बीडीओ ने मामले को जांच के लिए पंचायत सचिव के पास भेज दिया तथा आवेदक को जल्द योजना के लाभ दिये जाने का आश्वासन दिया. आयोजित जनता दरबार में लगभग तीन दर्जन इंदिरा आवास के प्रथम किस्त व द्वितीय किस्त के आवेदन प्राप्त हुए. बीडीओ ने बताया कि इंदिरा आवास के द्वितीय किस्त के आवेदन की जांच के लिए संबंधित इंदिरा आवास सहायक को दिया गया है. विभिन्न तरह के पेंशन के आवेदन को संबंधित पंचायत सचिव के पास जांच के लिए भेज दिया गया है. बीडीओ ने बताया कि नि:शक्त तथा 60 वर्ष के महिला व पुरुष सभी लाभुकों का आवेदन लिया जा रहा है. जांचोपरांत सभी लाभुकों के पेंशन का लाभ दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










