ग्यारह विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मिला प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2014 11:02 PM
खगडि़या. शनिवार को सर्वशिक्षा अभियान के बैनर तले संकुल मध्य विद्यालय सन्हौली के अधीन ग्यारह विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधान शिक्षक, अध्यक्ष एवं सचिव के साथ शिकायत निवारण प्रक्रिया कार्यशाला का आयोजन किया गया . जिसमें विस्तार से उक्त विषयों पर चर्चा की गयी. शिक्षा के अधिकार एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया की भी जानकारी प्रतिभागियों को दी […]
खगडि़या. शनिवार को सर्वशिक्षा अभियान के बैनर तले संकुल मध्य विद्यालय सन्हौली के अधीन ग्यारह विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधान शिक्षक, अध्यक्ष एवं सचिव के साथ शिकायत निवारण प्रक्रिया कार्यशाला का आयोजन किया गया . जिसमें विस्तार से उक्त विषयों पर चर्चा की गयी. शिक्षा के अधिकार एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया की भी जानकारी प्रतिभागियों को दी गयी . कार्यशाला में बताया गया कि जानकारी से विभिन्न प्रकार के फायदे होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल समन्वयक रणजीत कुमार ने की. वहीं संकुल समन्वयक सुजीत कुमार ने शिक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. शिक्षा समिति के सदस्य डेजी देवी, राजेंद्र ठाकुर, रविंद्र कुमार दास, सरुण पासवान, पार्वती देवी, प्रेमा देवी, हीरा देवी ने अपने अपने विचार प्रकट किये . प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, नूतन कुमारी चौहान, रेखा कुमारी, पूनम रानी, प्रभु यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










