मुख्यमंत्री विकास योजना से तीन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2014 11:01 PM
फोटो है 8 में कैप्सन : कार्यारंभ करते विधान परिषद प्रतिनिधि, अलौलीबिहार विधान परिषद विरोधी दल के सचेतक रजनीश कुमार ने मिश्री सदा कॉलेज रौन अलौली में बुधवार को तीन योजनाओं के शिलान्यास किया. उन्होंने 20 लाख की लागत से बननेवाली सड़क का शिलान्यास किया. इसमें अलौली पंचायत में पीडब्लूडी रोड से नागो पहलवान के […]
फोटो है 8 में कैप्सन : कार्यारंभ करते विधान परिषद प्रतिनिधि, अलौलीबिहार विधान परिषद विरोधी दल के सचेतक रजनीश कुमार ने मिश्री सदा कॉलेज रौन अलौली में बुधवार को तीन योजनाओं के शिलान्यास किया. उन्होंने 20 लाख की लागत से बननेवाली सड़क का शिलान्यास किया. इसमें अलौली पंचायत में पीडब्लूडी रोड से नागो पहलवान के घर तक पीसीसी सड़क लगभग साढ़े सात लाख, शुंभा पंचायत के प्रधानमंत्री सड़क से पोस्टऑफिस की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क का निर्माण पांच लाख चार हजार की लागत से, बहादुरपुर पंचायत में आरइओ रोड लक्ष्मीपुर चौक से रामदेव यादव के घर तक जाने वाली पीसीसी सड़क लगभग साढ़े सात लाख की लागत से निर्माण होगा. उक्त अवसर पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को माला पहना कर एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान भागलपुर के गायकों ने भी अपनी प्रस्तुति दी. उक्त अवसर पर सचेतक रजनीश कुमार ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार मिला है. परंतु राज्य में फैले अफसरशाही के कारण दब कर रह गया है. प्रशिक्षण कार्यक्रम भी धरातल पर नहीं उतर रहा है. सरकार ने आरक्षण दिया परंतु अधिकार के प्रति जागरूक नहीं किया. प्रतिनिधि को अधिकार की लड़ाई लड़नी पड़ेगी. बुनियादी प्रतिनिधि को जब मेरे जैसे लोग सम्मान देंगे तभी पदाधिकारी भी सम्मान देंगे. उक्त अवसर पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे जिला भाजपा अध्यक्ष रामानुज सिंह, बाबू लाल शौर्य, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष विजय कुमार यादव, प्रखंड लोजपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार हिटलर सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं को भी चादर भेंट की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










