टोला सेवकों को दी गई हमारा गांव हमारी योजना की जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2014 11:01 PM
प्रतिनिधि, गोगरीबीआरसी भवन श्री शिरनियां में गुरुवार को टोला सेवक एवं तीलीमी मरकज की बैठक आयोजित की गयी. इसमें बीडीओ रंजीत कुमार सिंह के द्वारा हमारा गांव हमारी योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी. बैठक की अध्यक्षता बीइओ हरेंद्र रजक कर रहे थे. मौके पर मनरेगा पीओ राम गंगा भी उपस्थित थे. सर्वप्रथम बैठक में […]
प्रतिनिधि, गोगरीबीआरसी भवन श्री शिरनियां में गुरुवार को टोला सेवक एवं तीलीमी मरकज की बैठक आयोजित की गयी. इसमें बीडीओ रंजीत कुमार सिंह के द्वारा हमारा गांव हमारी योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी. बैठक की अध्यक्षता बीइओ हरेंद्र रजक कर रहे थे. मौके पर मनरेगा पीओ राम गंगा भी उपस्थित थे. सर्वप्रथम बैठक में अल्पसंख्यक, महादलित महिलाओं के लिए अक्षर आंचल योजना के तहत खोले गये केंद्रों की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. वहीं नौ दिसंबर से आरंभ की गयी चतुर्थ चरण के साक्षरता केंद्र में पढ़नेवाली महिलाओं का 28 दिसंबर को प्रमाणीकरण परीक्षा आयोजन होने की जानकारी दी गयी. मौके पर उपस्थित बीडीओ एवं पीओ द्वारा टोला सेवक एवं तालीमी मरकज को हमारा गांव हमारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा गया कि इस योजना की जानकारी सभी टोला सेवक एवं तालीमी मरकज अपने केंद्र पर लोगों को दें, ताकि योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचे और उसमें इनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके. मौके पर कार्यक्रम समन्वयक दिनेश पासवान, आद्र प्रतिनिधि नवीन सिन्हा, केआरपी अरीमर्दन कुमार, टोलासेवक हरिकिशोर मल्लिक, बकरत अली, मुस्तफिर आजाद, आशा कुमारी, धर्मेंद्र कमार, शमसा खातून, नूरी खातून आदि उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










