बीडीओ ने किया कस्तुरबा विद्यालय का निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2014 11:01 PM
गोगरी. क्षेत्र के मध्य विद्यालय श्री शिरनियां में संचालित कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण गोगरी बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने किया. इसमें कई खमियां नजर आयी. बीडीओ के निरीक्षण में विद्यालय में मात्र 30 छात्राएं ही उपस्थित मिली. वहीं कड़ाके की ठंड के बावजूद विद्यालय की छात्राओं को अब तक स्वेटर उपलब्ध नहीं कराया गया […]
गोगरी. क्षेत्र के मध्य विद्यालय श्री शिरनियां में संचालित कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण गोगरी बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने किया. इसमें कई खमियां नजर आयी. बीडीओ के निरीक्षण में विद्यालय में मात्र 30 छात्राएं ही उपस्थित मिली. वहीं कड़ाके की ठंड के बावजूद विद्यालय की छात्राओं को अब तक स्वेटर उपलब्ध नहीं कराया गया था. इसे देख बीडीओ ने नाराजगी जतायी व स्वेटर को लेकर संचालक को कड़े निर्देश देने के साथ डीपीओ से भी फोन पर बात की तथा बीइओ को तीन दिनों के अंदर छात्राओं को स्वेटर मुहैया कराए जाने का निर्देश देते हुए रिर्पोट करने की बात कही. हालांकि रहने सहने की व्यवस्था सही पायी गयी. साफ सफाई में कमी को लेकर भी संचालक को निर्देश दिए. वहीं वे छात्राओं से बात चीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना. इस अवसर पर बीइओं हरेंद्र्र रजक, संचालक प्रभाकर ठाकुर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










