डीडीसी ने किया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

फोटो है 3 में कैप्सन : प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते डीडीसी प्रतिनिधि, चौथमडीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस इंदिरा आवास एवं मनरेगा योजना की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपर्युक्त विभिन्न योजनाओं की अब तक की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की. इंदिरा आवास के […]

विज्ञापन

फोटो है 3 में कैप्सन : प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते डीडीसी प्रतिनिधि, चौथमडीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस इंदिरा आवास एवं मनरेगा योजना की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपर्युक्त विभिन्न योजनाओं की अब तक की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की. इंदिरा आवास के तहत लक्ष्य पूरा करने में हो रही लापरवाही पर अपनी नाराजगी जतायी. उन्होंने मनरेगा योजना के तहत लंबित चल रहे कार्यों के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि वर्तमान वर्ष के जून से मनरेगा योजना मद में आवंटन ठप है, जिसके कारण प्रखंड में 30 से 40 लाख राशि की योजना लंबित चल रही है. यहां तक योजना में पूर्व से कार्य किये मजदूरों को मजदूरी तक भुगतान नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि जिला से मनरेगा के आगामी कार्य योजना का डीपीआर राशि की मांग की गयी है. राशि आवंटन के बाद पुन: मनरेगा योजना पटरी पर दौड़ेगी. निरीक्षण के क्रम में डीडीसी, वरीय उप समाहर्ता सियाराम सिंह एवं कार्यपालक अभियंता ने प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता को पुलिस बल के सहयोग से तटबंध किनारे चयनित स्थल पर ले आउट कराने का सख्त निर्देश दिया. वहीं तेलौंछ में उक्त प्रस्तावित योजना का भी निरीक्षण किया. उनके साथ मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन