मानवाधिकर दिवस पर कार्यशाला आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

फोटो है 20 में कैप्सन- पुस्तक का विमोचन करते अधिकारी प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय रेडक्रॉस के सभागार में मानवाधिकार दिवस के मौके पर एक दिवसीय मानवाधिकार व मीडिया की भूमिका पर सेमिनार का आयोजन बुधवार को किया गया. सेमिनार की अध्यक्षता संगीताचार्य भीम सिंह ने की. मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता किरन देव यादव ने किया. मुख्य अतिथि […]

विज्ञापन

फोटो है 20 में कैप्सन- पुस्तक का विमोचन करते अधिकारी प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय रेडक्रॉस के सभागार में मानवाधिकार दिवस के मौके पर एक दिवसीय मानवाधिकार व मीडिया की भूमिका पर सेमिनार का आयोजन बुधवार को किया गया. सेमिनार की अध्यक्षता संगीताचार्य भीम सिंह ने की. मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता किरन देव यादव ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह तथा सदर अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा मौजूद थे. सभा को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि सरकारी नौकरी से पूर्व वे भी मीडिया कर्मी के रूप में ही काम करते थे. जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने कहा कि सेमिनार में बैठे सभी मीडियाकर्मी स्वतंत्र हैं. डीपीआरओ ने कहा कि मीडिया के कारण ही एक दूसरे जगह पर लोगों को प्रत्येक दिन नयी-नयी बातों की जानकारी मिली पाती है. पत्रकार शिवराज ने कहा कि देश के कई राज्यों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित हुए हैं. बिहार नगर ग्राम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व पत्रकार अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि मीडिया कर्मी काफी मेहनत से समाचार का संकलन कर लोगों के सामने रखते हैं. मौके पर मेहता फाउंडेशन के योगेंद्र मेहता, रेडक्रॉस के पूर्व सचिव व पत्रकार श्याम सुंदर दास, वासुदेव प्रसाद विधाता, राहुल दीवाना, बच्चन सदा, विपिन कुमार वर्मा, अमरजीत कुमार चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन