कात्यायनी मंदिर परिसर में दियारा के चार पंचायतों का लगा राजस्व शिविर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 10:02 PM
चौथम. प्रखंड के धमहरा स्थित शक्ति पीठ कात्यायनी मंदिर परिसर में मंगलवार को दियारा क्षेत्र के चार पंचायतों का राजस्व शिविर लगाया गया. शिविर में चार पंचायतों रोहियार, बुच्चा, ठुठी मोहनपुर सहित सरसवा के लोगों ने दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया. हल्का के राजस्व कर्मचारी प्रमोद प्रसाद कर्ण, प्रभात कुमार एवं दिनेश दास ने […]
चौथम. प्रखंड के धमहरा स्थित शक्ति पीठ कात्यायनी मंदिर परिसर में मंगलवार को दियारा क्षेत्र के चार पंचायतों का राजस्व शिविर लगाया गया. शिविर में चार पंचायतों रोहियार, बुच्चा, ठुठी मोहनपुर सहित सरसवा के लोगों ने दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया. हल्का के राजस्व कर्मचारी प्रमोद प्रसाद कर्ण, प्रभात कुमार एवं दिनेश दास ने हल्का के आधार पर स्टॉल लगा कर भूधारियों के दाखिल खारिज से संबंधित 90 आवेदन प्राप्त किया गया. आयोजित शिविर में अंचलाधिकारी रमण प्रसाद वर्मा के अनुपस्थित रहने के कारण दाखिल खारिज आवेदन का निष्पादन नहीं हो सका. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीओ जिला में आयोजित बैठक में चले जाने के कारण शिविर में उपस्थित नहीं हो सके. उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर दाखिल खारिज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










