सीपीएम जिला सम्मेलन की तैयारी शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2014 10:02 PM
स्वागत समिति का हुआ गठनफोटो है 26 मेंकैप्सन- समिति का गठन करते सीपीएम कार्यकर्तापरबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय कन्हैयाचक के मैदान में बुधवार को सीपीएम कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में तीन-चार जनवरी को परबत्ता में आयोजित होने वाली पार्टी के जिला सम्मेलन पर चर्चा की गयी तथा स्वागत समिति […]
स्वागत समिति का हुआ गठनफोटो है 26 मेंकैप्सन- समिति का गठन करते सीपीएम कार्यकर्तापरबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय कन्हैयाचक के मैदान में बुधवार को सीपीएम कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में तीन-चार जनवरी को परबत्ता में आयोजित होने वाली पार्टी के जिला सम्मेलन पर चर्चा की गयी तथा स्वागत समिति का गठन किया गया. मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वागत समिति में हरेराम चौधरी स्वागताध्यक्ष, मुखिया राम बालक सिंह तथा संजीव रंजन उर्फ मंटून भाई स्वागत उपाध्यक्ष होंगे. इसके अलावा दिनेश चंद्र मिश्र को स्वागत मंत्री, राजीव चौधरी एवं अनिल कुमार मिश्र स्वागत उप मंत्री चुने गये. सरंक्षक मंडल में रामानुज रमण, महेंद्र नारायण चौधरी, पूर्व मुखिया जय जय राम चौधरी, ज्योतिद्र चौधरी, सदानंद चौधरी, प्रभु दयाल सहनी, संजीव डोम, राधाकांत सिंह, सत्य नारायण सिंह, विजय कुमार दास, सुनील कुमार मिश्र को बनाया गया. कोषाध्यक्ष का कार्यभार सुनील कुमार मंडल संभालेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










