तेल की घटती कीमत का नहीं मिल रहा उपभोक्ताओं को फायदा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2014 11:02 PM

विज्ञापन

बेलदौर. लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में आयी तीसरी बार गिरावट के बाद भी वाहन किराया में कोई कमी नहीं आयी है. इसके कारण लोगों मंे वाहन चालक की मनमानी व प्रशासनिक उदासीनता को लेकर नाराजगी है. सोमवार को भी पेट्रोल की कीमतों मंे 91 पैसे प्रति लीटर की हुई कमी के लाभ से […]

विज्ञापन

बेलदौर. लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में आयी तीसरी बार गिरावट के बाद भी वाहन किराया में कोई कमी नहीं आयी है. इसके कारण लोगों मंे वाहन चालक की मनमानी व प्रशासनिक उदासीनता को लेकर नाराजगी है. सोमवार को भी पेट्रोल की कीमतों मंे 91 पैसे प्रति लीटर की हुई कमी के लाभ से किसान व उपभोक्ता वंचित रहे. पीडि़त उपभोक्ताओं ने बताया कि तिलाठी चौक के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल पुराने कीमत पर ही दी जा रही है. जबकि रविवार देर रात से ही फ्यूल की कीमतों मे गिरावट लागू कर दी गयी थी. बावजूद पंप संचालक पुरानी कीमतों पर ही बिक्री कर मालामाल हो रहे हैं. तेल की कीमतों में आयी तीसरी बार गिरावट के बाद भी बेलदौर से उसराहा की 12 किलोमीटर दूरी के लिए यात्री किराया 20 रुपया वसूला जा रहा है व माल ढुलाई में भी किसी प्रकार की कमी नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन