समाहरणालय के निकट लगाये गये 144 के विरोध में सर्वदलीय बैठक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

खगडि़या : एसडीओ द्वारा समाहरणालय के समक्ष लगाये गये धारा 144 के विरोध में सीपीआइ कार्यालय में सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सीपीआई नेता प्रभाशंकर सिंह ने की. बैठक जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय के समक्ष 144 धारा लगाये जाने के विरोध में की गयी. बैठक में सीपीआइ के राज्य परिषद सदस्य सह पूर्व विधायक […]

विज्ञापन

खगडि़या : एसडीओ द्वारा समाहरणालय के समक्ष लगाये गये धारा 144 के विरोध में सीपीआइ कार्यालय में सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सीपीआई नेता प्रभाशंकर सिंह ने की. बैठक जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय के समक्ष 144 धारा लगाये जाने के विरोध में की गयी.

बैठक में सीपीआइ के राज्य परिषद सदस्य सह पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, सीपीएम के जिला मंत्री डांगे प्रसाद सिंह, सीपीआइ जिला मंत्री प्रभाकर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी, लोजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव यादव, रालोसपा जिला अध्यक्ष अमित कुमार मंटू, राजद जिला महासचिव पूर्व मुखिया संजय यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, आम आदमी पार्टी के मिथिलांचल प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, भाकपा माले जिला मंत्री सुभाष सिंह, उमेश ठाकुर, एसयूबीआइ नेता जितेंद्र कुमार, सीपीएम नेता विद्यानंद सिंह, आम आदमी पार्टी के सचिव ज्ञानेंद्र सिंह रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मो सकेव ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन